पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
प्रखर राष्ट्रवादी हिन्दू वादी, अंत्योदय के संकल्प के साथ राष्ट्र और जनसेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर करने वाले स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के कार्यक्रम को चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सलामतपुर मण्डल मुख्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष, आजीवन सहयोग निधि के सांची विधानसभा के प्रभारी दातार सिंह मीणा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल, भाजपा मंडल महामंत्री हरीश मालवीया, वरिष्ठ भाजपा नेता वल्लभदास अग्रवाल, मण्डल मंत्री संजीव यादव, कप्तान सिंह राजपूत, प्रदीप यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल के जीवन पर व दातार सिंह मीणा, रीतेश अग्रवाल, हरीश मालवीय ने अपना सम्बोधन प्रस्तुत किया। इसी अवसर पर आजीवन समर्पण निधि को लेकर मण्डल की बैठक भी कार्यकर्ताओं के साथ कि गई।

कैलाश विजयवर्गीय का आरोप: ‘पश्चिम बंगाल में कदम रखते ही गिरफ्तारी’, 38 मामलों को बताया फर्जी
अमरनाथ यात्रा 2026: सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और सुविधाओं में बड़ा बदलाव, जानें क्या है नया
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज