रातातलाई में संकल्प से समाधान शिविर का आयोजन, 205 आवेदन हुए प्राप्त, 188 का मौके पर ही निराकरण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मध्य प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न जन योजना सेवाओं मे लाभ प्रदाय करने हेतु ''संकल्प से समाधान अभियान " दिनांक 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है। जिसके प्रथम चरण में ग्राम पंचायतों एवं उनके सभी ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा। ग्राम रातातलाई में बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों की 106 योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जा रहा है। जिसमें सामाजिक न्याय विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग,सामान्य प्रशासन विभाग,लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग,योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के कुल 205 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 188 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदन भी निराकृत किये जा रहे है। शिविर में नोडल अधिकारी सुधीर पटले एसडीओ वन विभाग, नागेश्वर अटेरिया पवार राजस्व, अरुण व्यास पशुपालन विभाग, जनपद सदस्य कैलाश बुनकर, सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, सचिव बृजेश अहिरवार, रोजगार सहायक शैलेन्द्र मीणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे। वहीं विभागीय नोडल अधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया। एवं ग्रामीणों से चर्चा भी की गई। ग्रामीणों के द्वारा अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
31 मार्च तक आयोजित होंगे अभियान शिविर--उल्लेखनीय है कि संकल्प से समाधान अभियान 31 मार्च तक ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में संचालित रहेगा। जिसमें विभिन्न विभागों की कुल 106 योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिया जाना है। अभियान अंतर्गत ग्रामों में आयोजित शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों को उनकी पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने हेतु डोर टू डोर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। तथा शिविर भी लगाए जा रहे हैं। पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद कलस्टर स्तर पर आयोजित शिविरों में निराकरण से शेष आवेदनों तथा नवीन आवेदनों का निराकरण करने की कार्यवाही की जाएगी। कलस्टर लेवल पर निराकरण से शेष आवेदन विकासखण्ड स्तर पर आयोजित शिविर में निराकरण के लिए रखे जाएंगे। इसके साथ ही नवीन आवेदन भी प्राप्त किये जायेगे। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों को लाभ का वितरण किया जायेगा।

कैलाश विजयवर्गीय का आरोप: ‘पश्चिम बंगाल में कदम रखते ही गिरफ्तारी’, 38 मामलों को बताया फर्जी
अमरनाथ यात्रा 2026: सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और सुविधाओं में बड़ा बदलाव, जानें क्या है नया
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज