गाय का दूध नही दिया तो महिला ने किसान के हाथ की उंगली काटकर किया घायल, मामला दर्ज
-सलामतपुर थाने के बांसखेड़ा गांव का मामला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव में एक महिला ने किसान के हाथ की उंगली को दांतों से काटकर घायल कर दिया। महिला ने घटना को इसलिए अंजाम दिया कि किसान ने उसको गाय का दूध देने से मनाकर दिया था। आरोपी महिला आदतन झगड़ालू प्रवर्ति की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी लक्ष्मण सिंह पिता लालचंद कोरी 45 वर्ष निवासी बांसखेड़ा गांव ने बताया कि मोहल्ले की रहने वाली माया बाई कोरी पत्नी महाराज सिंह उनके घर पर गाय का दूध लेने आईं थीं। लक्ष्मण कोरी ने दूध देने से मना किया तो माया बाई गाली गलौच करने लगी। और उनके हाथ की उंगली मुंह में लेकर दांतों से काटकर ज़ख्मी कर दी। घायल उंगली में से खून बहने लगा। पीड़ित ने सांची सिविल अस्पताल में ईलाज कराया और सलामतपुर थाने में मामले की जानकारी देकर आरोपी महिला माया बाई कोरी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने महिला पर धारा 118(1), 351(3) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी महिला आदतन झगड़ालू प्रवर्ति की है और वह गांव में आए दिन विवाद करती रहती है।
इनका कहना है।
बांसखेड़ा गांव में दूध नही देने पर एक महिला ने पुरूष के हाथ की उंगली दांतों से काटकर ज़ख्मी कर दी। मामला दर्जकर विवेचना में लिया है ।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

कैलाश विजयवर्गीय का आरोप: ‘पश्चिम बंगाल में कदम रखते ही गिरफ्तारी’, 38 मामलों को बताया फर्जी
अमरनाथ यात्रा 2026: सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और सुविधाओं में बड़ा बदलाव, जानें क्या है नया
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज