स्वच्छता संदेशों के बीच गंदगी का ढेर, I LOVE AMBADI बोर्ड के नीचे गंदगी का अंबार, अभियान की खुली पोल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिला के सांची विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडी में स्वच्छता अभियान की हकीकत सवालों के घेरे में है। गांव के जिस स्थान पर “आई लव अंबाडी”, “स्वच्छता बनाए रखें” जैसे जागरूकता स्लोगन लिखे हैं और महात्मा गांधी का चित्र बना है, उसी जगह खुलेआम कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत द्वारा कचरा वाहन में कचरा डालने और स्वच्छता के संदेश लिखे गए हैं, लेकिन व्यवहार में इसका पालन नहीं हो रहा। गांव का मुख्य मार्ग होने के साथ ही सामने मंदिर स्थित है, बावजूद इसके यहीं पर कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। इससे क्षेत्र में लगातार बदबू फैली रहती है और गांव में आने वाला हर व्यक्ति इसी रास्ते से गुजरता है, जिससे गांव की छवि भी खराब हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमित सफाई नहीं होने और खुले में कचरा फेंकने पर कोई कार्रवाई न होने से समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने पंचायत से मांग की है कि खुले में कचरा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वच्छता के संदेश सिर्फ बोर्ड तक सीमित न रह जाएं, बल्कि जमीन पर भी दिखाई दें।

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति