खनिज विभाग ने अवैध रूप से मुरम का परिवहन करते डंपर पकड़ा, जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया
-आसपास क्षेत्र में संचालित अवैध ईंट भट्टों के धुंए से फैल रही बीमारियां, नही होती कार्रवाई
-ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में रायसेन खनिज विभाग की उडऩदस्ता टीम ने भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर अवैध रूप से मुरम का परिवहन करते एक डंपर एमपी04 एचई 2734 पर कार्रवाई की है। कार्रवाई कर नियम पूर्वक स्थानीय सलामतपुर पुलिस के सुपुर्द किया है। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उड़नदस्ता की टीम द्वारा सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल विदिशा हाइवे 18 मार्ग पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए गाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अवैध रूप से मुरम से भरे हुए डंपर को ज़ब्त किया है। अवैध परिवहन करते पाए जाने पर मुरम डंपर को कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग द्वारा स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वाहन मालिक पर जुर्माना किया जाएगा। शिकायत मिलने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी सलामतपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से ईटों का परिवहन करते हुए तीन वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। गौरतलब है कि आसपास क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ईंट भट्टो का संचालन किया जा रहा है। और ये ईंटें भोपाल भेजकर अधिक कीमत पर विक्रय की जाती है। खनिज विभाग महीने में एक दो बार ही कार्रवाई कर खानापूर्ति कर लेता है। जबकि यहां पर बिना परमीशन के सैंकड़ों भट्टे संचालित हो रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि ईंट भट्टों के धुएं से गांवों में सांस की बीमारियां फेल रही हैं। जिससे बच्चे भी पीड़ित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने रायसेन कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।
इनका कहना है।
इन मामलों में मध्यप्रदेश खनिज नियम, 2022 के तहत कार्रवाई होगी। प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
सुमित गुप्ता, खनिज विभाग रायसेन।

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति