दीवानगंज में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, रैली निकालकर किया सचेत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शुक्रवार, 13 फरवरी को महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में दीवानगंज में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं स्कूल की बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद रैली निकालकर आमजन को बाल विवाह रोकने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों विशेषकर बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। जानकारी दी गई कि बाल विवाह कराने वाले व्यक्ति, माता-पिता, विवाह में शामिल मेहमान, टेंट संचालक एवं रसोइयों तक के लिए दंड का प्रावधान है। ऐसे मामलों में 2 वर्ष तक की जेल तथा 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। आयोजन में सर्वे की महिलाएं, स्कूल की बालिकाएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में कल्पना श्रीवास्तव, वंदना पटेल, वंदना त्रिवेदी, सविता अहिरवार उपस्थित रहीं। पर्यवेक्षक के रूप में नीता अहिरवार मौजूद रहीं। इसके अलावा कार्यकर्ता गीता नायक तथा सहायिकाएं ईशा सेहरिया और ज्योति विश्वकर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने बाल विवाह रोकने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति