मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक मजेदार और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जिसने नेताओं-कार्यकर्ताओं के अनुशासन की पोल खोल दी. केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे की पुत्री के शादी समारोह के दौरान शिवपुरी में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान शादी मंडप में उनके स्वागत सत्कार के लिए ड्राई फ्रूट्स की टेबल सजाई गई थी. इस टेबल पर रखें ड्राई फ्रूट्स सिंधिया की पसंद के लाए गए थे.
शादी में शामिल होने आए सिंधिया के लिए ड्राई फ्रूट्स का बंदोबस्त किया गया था. मंत्री ने शादी के घर वालों का मान रखते एक-दो काजू-बादाम उठा लिए और वर-वधू को आशीर्वाद देकर रुखसत होने की बात कही. लेकिन यह क्या मंत्री सिंधिया जैसे ही वहां से पलटे नेता जो सिंधिया के साथ मौजूद थे वह उनके पीछे से ड्राई फ्रूट की टेबल पर रखें ड्राई फ्रूट्स उठाकर खाते हुए नजर आए. किसी ने मुठ्ठी में ड्राई फ्रूट्स भरे तो किसी ने अपनी जेब में. जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
मेजबान को बढ़ानी पड़ी प्लेट
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मौजूद भाजपा नेता जो इस दौरान शादी समारोह में मौजूद थे, वह सिंधिया के पलटते ही जब ड्राई फ्रूट उठाते हुए नजर आने लगे तो मेजबान को शर्मिंदा होकर उनके सामने प्लेट हाथ में उठाकर परोसनी पड़ गई. जिससे शर्मिंदा होकर भाजपा के कई नेता किनारा करते हुए दिखाई दिए. हालांकि जब उन्हें बाद में एहसास हुआ कि उनकी इस हरकत का वीडियो बन गया है तो वह नजरे बचाते हुए वहां से निकल भागे. वायरल वीडियो पर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं, किसी ने भाजपा के अनुशासन पर सवाल उठाए तो किसी ने कहा लगता है पहली बार काजू-बादाम खाए हैं.

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति