उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन अब ‘सेवा तीर्थ भवन’ के नाम से जाना जाएगा
नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ भवन करने का फैसला किया है। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने इसकी जानकारी दी। दो कर्तव्य भवनों के उद्घाटन के दौरान एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी किया गया।सरकार का कहना है कि नए कर्तव्य भवनों से विभिस्त मंत्रालयों और विभागों के कामकाज में बेहतर समन्वय होगा। साथ ही, कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे कामकाज में पारदर्शिता व दक्षता बढ़ेगी। इससे पहले पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल व जितेंद्र सिंह और शीर्ष अधिकारियों के साथ सेवा तीर्थ परिसर पहुंचे और पीएमओ, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय वाले इस परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने नए कार्यालय में भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रधान सचिव पीके मिश्रा और शक्तिकांत दास समेत कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’ रखा गया
प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’ रखा गया है जबकि केंद्रीय सचिवालय की दो इमारतों को ‘कर्तव्य भवन’ 1 और 2 कहा जाएगा। पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ नौकरशाहों और केंद्र सरकार के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सेवा तीर्थ, कर्तव्य भवन 1 और 2, विकसित भारत की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं। ये नागरिक-केंद्रित शासन और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति