उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
भोपाल : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गृह ग्राम ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उप मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना और हवन किया प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
शिव जी की बारात में हुये शामिल
महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की बारात में निकाली गयी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बैजूधर्मशाला पहुंचकर शिव जी की बारात में शामिल हुये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इस अवसर पर पूजा-अर्चना करके विन्ध्य क्षेत्र और पूरे प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा आमजनों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में देश के सबसे प्राचीनतम शिव मंदिर स्थित हैं। रीवा में महामृत्युंजय मंदिर, देवतालाब शिव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, गुढ़ में कष्टहरनाथ शिव मंदिर, बिरसिंहपुर में गैवीनाथ शिव मंदिर में हजारों भक्त प्रतिदिन श्रद्धापूर्वक भजन पूजन करते हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से ही क्षेत्र का विकास हो रहा है। रीवा में शिव बारात आयोजन समिति पिछले कई वर्षों से महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात का आयोजन कर रही है। हजारों लोगों का इसमें शामिल होना आयोजन की सफलता का प्रमाण है। भगवान शिव हम सब पर अपनी कृपा सदैव बनाये रखें।
शिव जी की बारात बैजूधर्म शाला से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुई पचमठा धाम पहुंची। शिव जी की बारात में धर्मध्वजा आगे-आगे चली। बरात में सहनाई, नगरिया, ढोल, नगाड़े जैसे पारंपारिक वद्यंत्रो से मधुर धुने बजाई गयी। बारात में घोड़ा, बग्घी विभिन्न भगवान की झाकियाँ सहित हजारों भक्तगण शामिल रहे। बारात के लिए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के विशेष प्रबंध किये। बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शिव बारात में भगवान राम, महाकाल और भैरव की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। बारात में 31 फिट का विशाल दिव्य त्रिशूल सबके आकर्षण का केन्द्र रहा।
इस अवसर पर विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।