नारी शक्ति संदेश: आशा मालवीय साईकिल से 7800 किमी की यात्रा पर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नारी शक्ति का संदेश लेकर साइकिल से भारत यात्रा पर निकली राजगढ़ की आशा मालवीय भोपाल से भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 से होते हुए रायसेन के दीवानगंज और सलामतपुर पहुंची। यहां से हो विदिशा के लिए रवाना हुई इस यात्रा में वो 7800 कि.मी सफर करेंगी। उन्होंने बताया कि अब तक वह 2800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुकी हैं। आशा मालवीय ने यह यात्रा आर्मी डे 15 जनवरी के अवसर पर जयपुर से शुरू की थी। उनकी कुल यात्रा 7800 किलोमीटर की है, जो जयपुर से अरुणाचल प्रदेश तक जाएगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य नारी शक्ति, देशभक्ति और अदम्य साहस का संदेश देना है। आशा मालवीय ने जानकारी दी कि वर्तमान यात्रा से पहले भी वह लगभग 60 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्राएं कर चुकी हैं। वह एक एथलीट भी रह चुकी हैं।सलामतपुर थाना पुलिस के दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, आरक्षक संदीप रघुवंशी ने थाना सीमा पहुंचने पर आशा मालवीय की आगवानी की। बेरखेड़ी चौराहा से सलामतपुर थाना पुलिस ने उन्हें प्रोटोकॉल के तहत अपनी सीमा से विदा किया। सांची तक सांची साथ चले, और उनके साहस की सराहना की। इसके बाद आगे की अगवाई सांची थाना पुलिस ने उन्हें विदिशा तक रवाना किया जहां वे रात रुकेंगे।

रविचंद्रन अश्विन ने बताया—मैच टर्निंग पॉइंट क्या रहा
मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सस्पेंस, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं शामिल
AAP में सियासी भूचाल—राघव चड्ढा बोले- दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला, BJP में होंगे शामिल
भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
हाई-प्रोफाइल स्टार्स नहीं निभा पाए उम्मीदों का दबाव
तपती गर्मी से राहत: स्कूलों में पहले ही कर दी गई समर वेकेशन की घोषणा
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की तैयारी
दमदम में पीएम मोदी का वार—“तृणमूल राज में बंगाल की पहचान खतरे में”
पोषण पखवाड़ा के तहत रेल मंडल में चला जनजागरूकता अभियान