आज सांची सिविल अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देषानुसार स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांची में आज शनिवार 21 फरवरी को रक्तदान करने हेतु शिविर लगाया जा रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। सीबीएमओ डॉ रवि राठौर द्वारा रक्तदान करने वाले रहवासियों से अपील करते हुए सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान जीवनदान है। आप अपना रक्त देकर किसी को भी जीवनदान दे सकते हैं। रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। जो व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार रक्तदान करना चाहता है वह सांची के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर रक्तदान कर सकता है। शिविर में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रवि राठौर एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पुलिसिंग में नया प्रयोग—भोपाल के हर थाने में दो TI की नियुक्ति