सलामतपुर पहुँचे 12 ज्योतिर्लिंग–चार धाम यात्रा पर निकले दो श्रद्धालु, पैदल कर रहे हैं भारत भ्रमण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
महाराष्ट्र के अरुण और गुजरात के जगदीश राजपूत इन दिनों 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की पैदल भारत यात्रा पर निकले हुए हैं। दोनों श्रद्धालु जब सलामतपुर, भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर पहुँचे, तब उन्होंने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की जानकारी साझा की। दोनों ने बताया कि उन्होंने अपनी पदयात्रा 1 जनवरी 2026 को नासिक महाराष्ट्र से प्रारंभ की थी। अब तक वे पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं और आगे शेष ज्योतिर्लिंगों तथा चारों धाम की यात्रा पैदल ही पूरी करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उनका अनुमान है कि इस संपूर्ण यात्रा को पूरा करने में एक वर्ष से अधिक समय लगेगा। अरुण ने बताया कि वे महाराष्ट्र के निवासी हैं, जबकि उनके साथी जगदीश राजपूत गुजरात से हैं। दोनों की मुलाकात पहले नर्मदा नदी की परिक्रमा के दौरान हुई थी। वहीं से उनकी मित्रता हुई और उन्होंने साथ मिलकर यह कठिन लेकिन श्रद्धा से भरी भारत यात्रा करने का निर्णय लिया। दोनों श्रद्धालुओं का कहना है कि यह यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और भारत की आध्यात्मिक विरासत को जानने का एक माध्यम भी है। रास्ते में मिलने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं, जिससे उनका संकल्प और भी मजबूत हो रहा है।

कलेक्टर ने किया सलामतपुर गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
मंत्री ने झाड़ा पल्ला, बोले—कानून करेगा अपना काम
एडवेंचर लवर्स के लिए खुशखबरी: मंडीप खोल गुफा में एंट्री शुरू
CG Government Update: महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव, जानें पूरी जानकारी
क्या डूब जाएगा आपका पैसा? Paytm बैंक बंद होने पर सबसे बड़ा सवाल
रातभर चला पुलिस का अभियान, बदमाशों पर कसा शिकंजा
सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है