मास्टर ट्रेनर ने 95 बच्चों को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण, शासकीय स्कूल में चल रहा है 15 दिवसीय कार्यक्रम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में वेलस्पन फाउंडेशन एवं निवसीड संस्था के माध्यम से 15 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। स्कूल में चल रहे किशोर क्षमता वर्धन एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण सृजन कार्यक्रम में पुलिस विभाग के मास्टर ट्रेनर दिनेश दिवाकर द्वारा बच्चों को 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा बच्चों को एक्सरसाइज पंच, ब्लाक आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान लगभग 95 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर क्षमता वर्धन एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण देना है। यह प्रशिक्षण शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लगातार चल रहा था, जिसमें छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों के साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पुलिस विभाग के मास्टर ट्रेनर दिनेश दिवाकर ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्राएं/बालिकाएं मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनती हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं जो प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी, यह उनके लिए हमेशा उपयोगी रहेगा। सीखने के बाद छात्राओं के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी तथा वे स्वयं को पहले की अपेक्षा और अधिक सशक्त महसूस करेंगी। यह आत्मरक्षा के साधन के साथ-साथ खेल भी है। हमारे जिले के अनेक बालक-बालिकाओं ने मार्शल आर्ट, ताइक्वांडों में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रौशन किया है।

तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी
अमेरिका ने चेताया ईरान को, कहा- समझौता करो वरना बड़े हमले होंगे
BJP की नई सूची जारी: बंगाल चुनाव में उम्मीदवारों में फेरबदल
जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस