कार में सवार पांच लोगों में से एक को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक कार पर फायरिंग की खबर है। घटना के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार लोगों में से एक वकील है, जो लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम का हिस्सा होने का दावा कर रहा है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।इलाके के पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हमें रात करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि कश्मीरी गेट के पास एक कार पर फायरिंग हुई है। मौके पर पहुंचकर हमने पाया कि गाड़ी पर चार से पांच राउंड फायरिंग की गई है। एक व्यक्ति घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारी टीम तुरंत सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी गई है।
बंथिया ने कहा कि हम जांच के हर पहलू पर काम कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी। दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। सूत्रों के अनुसार, घायल व्यक्ति खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का सदस्य बता रहा है। हालांकि, यह उनका अपना दावा है, और पुलिस इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर पाई है। घटना के समय गाड़ी में मौजूद अन्य चार लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन यह पुरानी रंजिश या गैंगवार से जुड़ा हो सकता है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी वाली जगह पर खोखे कारतूस बरामद हुए हैं, जिनकी जांच से हथियार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। कार सवार लोगों में से एक विक्की ने बताया कि हमने कुछ नहीं देखा क्योंकि हम पर पीछे से गोलियां चलाई गईं। पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति को गोली लग गई। यह घटना हनुमान मंदिर के ठीक बाहर घटी... हम मंदिर के अंदर थे। हम अभी-अभी बाहर निकले थे।

जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
दिल्ली और कोलकाता जाने की नई सुविधा, अंबिकापुर एयरपोर्ट अपडेट
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई