'हम सब दुआ कर रहे हैं', आमिर खान ने दी सलमान के पिता सलीम की हेल्थ अपडेट; देखें वीडियो
मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की इन दिनों तबीयत खराब चल रही है। उन्हें 17 फरवरी, 2026 को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी भी अस्पताल में हैं। हाल ही में, एक इवेंट में आमिर खान ने सलीम खान की सेहत के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या बताया है?
आमिर खान ने दी हेल्थ अपडेट
सलीम खान की सेहत को लेकर आमिर खान ने कहा 'मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वह जल्दी से अच्छे हो जाएं। वो आईसीयू में थे, तो मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया। हालांकि मैं उनके परिवार के साथ बैठा था।'
अलवीरा दे रहीं अपडेट
अभिनेता ने आगे कहा 'मुझे अलवीरा बता रही हैं कि हर रोज उनकी सेहत अच्छी हो रही है। हम सब प्रार्थना और दुआ कर रहे हैं कि जल्दी से जल्दी वो घर आ जाएं। उनकी सेहत भी अच्छी हो जाए।'
राइटर से मिलने पहुंचे थे कलाकार
हाल ही में सलमान खान की साथी कलाकार डेजी शाह ने सलीम खान की सेहत के बारे में बताया था कि सलीम सर अब ठीक हैं। वह स्टेबल हैं। वह खतरे से बाहर हैं। सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद शाहरुख खान, रणवीर सिंह और दूसरे लोगों ने राइटर और उनके परिवार से मुलाकात की थी। मॉडलिंग से शुरू किया करियर, एक्टिंग के लिए परिवार को मनाया; साउथ में 'पुष्पा' तो हिंदी में दी 'एनिमल' जैसी हिट
डॉक्टर ने दी थी अपडेट
राइटर के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद, डॉक्टर ने मीडिया से कहा था 'हमें जांच करनी थी और आज हमने एक छोटा सा प्रोसीजर किया। जो प्रोसीजर किया गया वह एक न्यूरोसर्जन द्वारा DCA था। यह सफलतापूर्वक पूरा हो गया। वह ठीक और स्टेबल हैं और उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी रिकवरी अच्छी हो रही है।'

बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी