तेज़ रफ़्तार कार का कहर, बाइक में मारी टक्कर, चालक घायल
-डायल 112 की मदद से सलामतपुर पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
-भोपाल विदिशा हाइवे 18 के सलामतपुर का मामला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बे में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां एक कार चालक ने पेट्रोल भरवाने जा रहे युवक की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उड़ा दिया। टक्कर से बाइक चला रहा युवक दूर जा गिरा और घायल हो गया। वहीं तेज़ रफ्तार कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार कस्बे में स्तिथ सिद्धेश्वरी पेट्रोल टैंक के सामने शनिवार देर रात स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एमपी40 एमएक्स 5174 से भूरा मीणा पिता मुंशीलाल मीणा 27 निवासी गोरिया खेड़ा जिला विदिशा खामखेड़ा से बेरखेड़ी चौराहे की और जा रहा था। जैसे ही भूरा मीणा ने मोटरसाइकिल पेट्रोल भरवाने के लिए मोड़ी तो भोपाल की और से आ रही तेज़ रफ़्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से भूरा मीणा में पैर में गंभीर चोटें आ गईं। बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है।
शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
इनका कहना है।
पेट्रोल के सामने एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिससे युवक के पैर में चोट आ गई। पुलिस ने जानकारी मिलते ही तत्काल घायल को इलाज के सांची सिविल अस्पताल भर्ती कराया है। किसी भी पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नही कराई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में कमी आ सकती है। सड़क छोटी होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय रहवासी शासन प्रशासन से हाइवे 18 को शीघ्र 4 लेंन करने की मांग कर रहे हैं।
कालूरण मीणा, सरपंच ग्रा.पं. खोहा।
हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में कमी आ सकती है। सड़क की साइडों को भी रिपेयर करना चाहिए। इससे भी दोनों तरह 5-5 फिट जगह मिल सकती है। स्थानीय रहवासी काफी समय से शासन प्रशासन से हाइवे 18 को शीघ्र 4 लेंन करने की मांग कर रहे हैं।
हमजा जाफरी, पूर्व उपसरपंच सलामतपुर।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से