सलामतपुर स्कूल में थाना प्रभारी का निरीक्षण, बोर्ड परीक्षा सुरक्षा सख्त
-माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड की चल रही हैं परीक्षाएं
-रायसेन जिले में बनाए गए हैं 82 केंद्र
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी द्वारा सांची विकासखंड में परीक्षा केंद्र एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलामतपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र प्रभारी अनिता सिरवैया और शिक्षकों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर थाने का पुलिस बल भी मौजूद रहा। गौरतलब है कि उस वर्ष 10 वीं 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में सुरक्षा व्यवस्था के माकूल इंतज़ाम किये गए हैं। और समय समय पर वरिष्ठ अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। परीक्षा में अभी तक कोई भी नकल प्रकरण नही बना है।
केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम--परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। छात्रों को केवल पारदर्शी कंपास, पेन और पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है। डिजिटल घड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने से पहले छात्रों की तलाशी ली गई और उनके अतिरिक्त सामान को केंद्र के बाहर जमा करा लिया गया। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र वितरित किए गए। सभी परीक्षा सामग्री नजदीकी पुलिस स्टेशनों से मंगवाई गई हैं।
जिले में बनाए हैं 82 केंद्र--माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 82 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 9 केंद्र अति संवेदनशील हैं। अति संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, 32 केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क जैमर लगाए जा रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:15 बजे से शुरू होगी, लेकिन परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले सुबह 8 बजे केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य है। कक्षा 12वीं में कुल 11,516 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 10,293 नियमित और 1,223 स्वाध्यायी छात्र शामिल हैं। इस बार शिक्षा मंडल ने कठिन पेपर से शुरुआत की है, जबकि पिछले वर्षों में परीक्षा की शुरुआत हिंदी के पेपर से होती थी।

बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी