3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
रायपुर। छत्तीसगढ़ से गोंदिया होते हुए नागपुर की दिशा में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने तकनीकी कार्यों के चलते इस रूट पर चलने वाली कई मेमू ट्रेनों के संचालन को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर मंडल में एक समपार फाटक पर गर्डर डी-लांचिंग का कार्य किया जाना है। इस महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य के कारण सुरक्षा की दृष्टि से 6 मार्च से 8 मार्च तक गोंदिया–नागपुर सेक्शन में चलने वाली कुल 13 मेमू ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य रेल लाइन के रखरखाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से सामान्य कर दिया जाएगा। इस अवधि में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ प्रणाली के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
ये ट्रेनें रहेगी रद्द
- 6 और 7 मार्च को गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
- 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
- 07 एवं 08 मार्च को गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया– रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
- 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
- 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू रद्द रहेगी।
- 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।
- 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
- 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
- 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।
- 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
- 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
- 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।
- 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू रद्द रहेगी।
ये ट्रेनें नियंत्रित किया जाएगा
- 06 मार्च को गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
- 06 मार्च को गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।

काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज