प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रद्धांजलि
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ को विश्वविद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। प्रशासनिक भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कुलसचिव प्रो. आर.एन गुप्ता और अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. नवीन कुमार मेहता ने भावपूर्ण उद्गार प्रकट किए। विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो लाभ के कार्यकाल के विभिन्न स्मरणों को याद किया। सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की और उनके कार्यकाल को याद किया। सलामतपुर-सांची स्थित परिसर में सभी ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रो. वैद्यनाथ लाभ का लंबी बीमारी के चलते 02 मार्च को निधन हो गया था। साँची विश्वविद्यालय में कुलगुरु के रूप में अपनी सेवाएं देने से पूर्व प्रो. वैद्यनाथ लाभ 2018 में नवनालंदा महाविहार के पहले नियमित कुलपति रह चुके थे।

जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
दिल्ली और कोलकाता जाने की नई सुविधा, अंबिकापुर एयरपोर्ट अपडेट
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई