कुत्ता बचाने में बाइक फिसली, दंपत्ति गिरे, चालक का टूटा पैर
-सलामतपुर थाने के बेरखेड़ी चौराहे के पास की घटना
-डायल 112 के पायलेट ने घायल को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गुरुवार दोपहर के समय भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के बेरखेड़ी चौराहे के पास अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में कुत्ता तो बच गया लेकिन मोटरसाइकिल चालक को पैर में ज़्यादा चोटें आ गईं। जानकारी मिलते ही सलामतपुर थाने से डायल 112 के पायलट मुकेश विश्वकर्मा और प्रधान आरक्षक संजय रघुवंशी मौके पर पहुंचे घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सांची सिविल अस्पताल भर्ती में किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर के समय भोपाल विदिशा हाइवे 18 के बेरखेड़ी चौराहे के पास भोपाल से विदिशा जा रहे मोटरसाइकिल चालक जगदीश अहिरवार पिता बलराम अहिरवार 34 निवासी ऐशबाग भोपाल अपनी पत्नी आरती अहिरवार 29 और एक दो साल की बच्ची के साथ जा रहे थे। तभी रास्ते में बेरखेड़ी चौराहे के पास अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई। जिससे चालक जगदीश अहिरवार को पैर में चोटें आ गईं। वो तो गनीमत रही कि पीछे बैठी पत्नी आरती अहिरवार और 2 साल की बेटी बाल बाल बच गए। वहीं घायल जगदीश के पैर में फैक्चर होने की वजह से सांची अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है।

जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
दिल्ली और कोलकाता जाने की नई सुविधा, अंबिकापुर एयरपोर्ट अपडेट
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई