सलामतपुर पुलिस ने 24 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा
-आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 24 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन और सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज अभी ढाबे के पास एक व्यक्ति थैले में अवैध शराब बेचने ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ और झोले की जांच करने पर उसमें 24 क्वार्टर अवैध शराब कीमत 2400/-रुपये पाई गई। पुलिस ने मौके से शराब ज़ब्त कर आरोपी भगवान सिंह लोधी पिता मुन्नालाल लोधी निवासी रातातलाई थाना सलामतपुर के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की 34(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। वहीं सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, ढाबा सहित अन्य स्थानों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच में नशीले, मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं इनके खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही रोकथाम और जन समर्थन जुटाने के लिए गांव गांव जाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
इनका कहना है।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाने से पुलिक स्टॉफ़ को मौके पर भेजा तो एक आरोपी को 24 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी अधिनियम की कार्रवाई की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी

जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
दिल्ली और कोलकाता जाने की नई सुविधा, अंबिकापुर एयरपोर्ट अपडेट
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई