-हाइवे 18 पर आए दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं, ज़िम्मेदार नही दे रहे ध्यान सलामतपुर

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर कुल्हाड़िया पेट्रोल पंप के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें भोपाल से विदिशा जा रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान विदिशा निवासी संतोष के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सांची सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अंधे मोड़ के कारण आए दिन होते हैं हादसे--भोपाल विदिशा हाइवे 18 के कई स्थानों पर अंधा मोड़ होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। अभी कुछ समय पहले ही एक तेज़ रफ़्तार कार एक युवक को टक्कर मारते हुए द्वारकाधीश मंदिर की दीवार में घुस गई थी। टक्कर से युवक के हाथ व सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। इस घटना में कार चालक ने तेज़ व लापरवाही से चलाते हुए एक युवक इंद्रजीत सिंह पिता मान सिंह शिल्पकार जो अपनी मोपेड एमपी 38 एस 1034 से घर से दुकान की और जा रहा था को टक्कर मारते हुए मंदिर की दीवार में घुस गई थी। कार की टक्कर से इंद्रजीत को हाथ व सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। उसकी मोपेड भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। एक और मामले में तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो कार द्वारकाधीश मंदिर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई थी। जिसमे मंदिर का काफी नुकसान हुआ था। गौरतलब है कि हाइवे के इन अंधे मोड़ पर सुरक्षा के कोई भी उपाय नही किये गए हैं। यहां पर संकेतक भी नही लगाए गए हैं। जिसकी वजह से वाहन चालकों को मोड़ का पता नही चलता और दुर्घटना हो जाती है।

इनका कहना है।

थाना क्षेत्र के भोपाल विदिशा हाइवे 18 कुल्हाड़िया टैंक के पास दुर्घटना में बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। ट्रक ज़ब्त कर मामले को जांच में लिया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28