8 मार्च को JDU ज्वाइन करेंगे निशांत कुमार, बिहार की राजनीति में हलचल
बिहार| में होली के त्योहार के बीच सियासी घटनाक्रम में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है, तो वहीं उनके बेटे निशांत कुमार भी 8 मार्च को आधिकारिक रूप से JDU ज्वाइन करने जा रहे हैं. निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है. सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर सीएम की कुर्सी खाली हो जाएगी. बड़ा सवाल यह है कि आखिर अब सीएम की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा? हालांकि, अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है|
निशांत कुमार को CM बनाने की उठी मांग
एक ओर जहां निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा चल रही है, तो वहीं जेडीयू विधायक अजीत कुमार ने निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग की है. उन्होंने शुक्रवार, 6 मार्च को कहा कि निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए. इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा, “हमने मांग की है कि निशांत कुमार राजनीति में आएं और वो नेतृत्व करें|”
JDU में शामिल होने से पहले एक्टिव हुए निशांत
निशांत कुमार पार्टी में शामिल होने से पहले ही राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. उन्होंने आज शनिवार की सुबह संजय झा के आवास पर सभी 29 विधायकों के साथ बैठक की है. इस बैठक में श्रवण कुमार और विजय चौधरी भी शामिल रहे|
बिहार में CM की रेस में ये नाम शामिल
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सीएम की कुर्सी खाली हो जाएगी. ऐसे में सीएम कौन बनेगा. इसको लेकर कई नेताओं का नाम चल रहा है. बिहार में अब बीजेपी से ही मुख्यमंत्री बनने की संभावना है. सीएम पद की रेस में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और पांच बार के एमएलए संजीव चौरसिया का नाम शामिल है|

आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर