महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
रायपुर : बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरदा निवासी भगवती साहू आज उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने परिवार का संबल बनना चाहती हैं। आज उनके इस हुनर को पंख देने का काम छत्तीसगढ़ शासन की 'महतारी वंदन योजना' कर रही है।
योजना के तहत हर माह उनके खाते में आने वाले एक हजार रुपए उनके काम के लिए संजीवनी साबित हो रहे हैं। इस राशि का उपयोग वे सिलाई के लिए आवश्यक कच्चे माल, जैसे धागा, सुई और काज-बटन खरीदने में करती हैं, जिससे उनके काम की निरंतरता बनी रहती है।
भगवती साहु ने बताया कि पति श्री रज्जन साहू पेशे से किसान हैं और कड़ी मेहनत कर खेती-किसानी के जरिए परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक बड़े परिवार की जरूरतों को देखते हुए तीन साल पहले हाथ में सिलाई की कमान संभाली।
भगवती भावुक होकर कहती हैं कि एक समय था जब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें सोचना पड़ता था, लेकिन अब सिलाई से होने वाली आय और शासन की इस आर्थिक मदद ने उनके जीवन में आत्मसम्मान का संचार किया है। सिलाई के काम से मिलने वाले पैसों से वे न केवल अपने घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपने परिवार को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जा रही हैं। उनके चेहरे की चमक और काम के प्रति उनका जज्बा यह साफ बयां करता है कि महतारी वंदन योजना केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों को हकीकत में बदलने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। कोरदा जैसे छोटे से गांव में रहकर भगवती आज अपने सिलाई कौशल और स्वावलंबन के दम पर कामयाबी की नई सीढ़ियां चढ़ रही हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पेशी, जज के सामने देंगे अपनी दलील
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
दिल्ली के जहांगीरपुरी में सनसनी: रामलीला मैदान में नाबालिग की हत्या
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई