महिला दिवस पर हमीदियंस उड़ान समूह का एक दिवसीय शिविर आयोजित
अदनान खान भोपाल। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
महिला दिवस के अवसर पर हमीदियंस उड़ान समूह द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में भोपाल जिले के विभिन्न संस्थानों से आए युवा साथियों ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान युवतियाँ पारंपरिक एवं अलग-अलग वेशभूषा में तैयार होकर शिविर की शोभा बढ़ाती नजर आईं। शिविर में कई प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समूह के संस्थापक दानिश खान और इरफान अंसारी ने युवा साथियों के साथ संवाद कर महिला दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम में मेघा मालवीय ने मुख्य वक्ता के रूप में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम श्री साधना जी के मार्गदर्शन में हुआ। जागृति ने महिलाओं के प्रति सोच बदलने का संदेश देते हुए कहा कि “नज़र नहीं, नज़रिया बदलना जरूरी है।” वहीं संध्या ने लड़कियों के प्रति समानता की आवश्यकता पर जोर दिया। मधु ने महिलाओं को अपनी अलग पहचान और अपनी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित किया तथा नारी सशक्तिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विचार साझा किए। शिविर के आयोजन में यशिका, पूजा, पलक, निधि, पूनम, अंजली, कृतिका, भारती, संगीता, रेणुका और प्रतीक्षा, आशा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता के माध्यम से समाज में समानता और महिलाओं के सम्मान का संदेश भी दिया गया। शिविर के दौरान खेलकूद, परिचय सत्र, परिचर्चा, अनुभव साझा करना, विचार-विमर्श, संगोष्ठी, फिल्म प्रदर्शन और प्रदर्शनी जैसे जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस आयोजन में सुमित सेन, आर्यन रजक, अरविंद, उमेश, पंकज, उमर, अंशुल, आशीष, फैजान, फरहान, नवीन, पिंकेश, राजेंद्र, करण सहित अन्य युवा साथियों ने सक्रिय योगदान दिया और महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पेशी, जज के सामने देंगे अपनी दलील
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
दिल्ली के जहांगीरपुरी में सनसनी: रामलीला मैदान में नाबालिग की हत्या
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई