मानपुर में जुए के बड़े अड्डे का खुलासा, 13 लाख रुपए के साथ 18 जुआरी पकड़े गए
महू/इंदौर। इंदौर जिले के महू क्षेत्र में मानपुर थाना क्षेत्र के पास एक फार्महाउस पर लाखों रुपये का जुआ खेलते हुए 18 जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा, जबकि 5 आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। कार्रवाई इंदौर आईजी की स्पेशल टीम ने की। जानकारी के अनुसार मानपुर थाने से कुछ ही दूरी पर ग्राम रामपुरिया के अवलीपुरा स्थित एक फार्महाउस पर लंबे समय से बड़े स्तर पर जुए का खेल संचालित किया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद इंदौर आईजी की स्पेशल टीम ने दबिश देकर जुआ खेलते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से करीब 13 लाख रुपये नकद, 30 मोबाइल फोन, दो कारें और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि यहां इंदौर, देवास, धार, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन, अलीराजपुर सहित गुजरात से भी बड़े जुआरी आकर जुआ खेलते थे। सूत्रों के अनुसार यह जुआ एक डिप्टी कलेक्टर के फार्महाउस पर चल रहा था, जिसे उसका केयरटेकर रंजीत जाट संचालित कर रहा था। वही जुआरियों को बुलाकर जुए का खेल खिलवा रहा था। पुलिस के अनुसार दबिश के दौरान कुछ जुआरी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य