भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन से राजनीतिक जगत शोकाकुल
बैतूल। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक Hemant Khandelwal तथा आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका श्रीमती रितु खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को दुखद निधन हो गया। इस समाचार से बैतूल सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा आज बुधवार शाम 5 बजे उनके निज निवास बैतूल गंज से कोठी बाजार स्थित मोक्षधाम के लिए रवाना होगी। अंतिम संस्कार कोठी बाजार मोक्षधाम में किया जाएगा। सुरभि के आकस्मिक निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्रों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने खंडेलवाल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद