एमपी में सनसनीखेज मामला: मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंका, बाद में खुद भी की आत्महत्या
सागर: मध्य प्रदेश के सागर के केसली थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां गुरुवार को एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को पहले कुंए में फेंका और फिर आत्महत्या कर ली. फिलहाल इस वारदात की वजह सामने नहीं आई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले मासूम बेटियों के शव कुंए से बाहर निकाले. बताया जा रहा है कि महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया था. उसकी गैर मौजूदगी में महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मां ने चार बच्चियों को कुएं में फेंका, मौत
केसली थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि, ''थाने पर सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की टाडा चौकी के नन्ही देवी खमरिया गांव की 28 साल की सविता बाई लोधी ने अपनी चार बेटियों को कुएं में फेंक कर आत्महत्या कर ली है. मौके पर जाकर देखा तो महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी. गांव के लोगों से बातचीत करने पर पता चला है कि महिला ने बुधवार रात में पहले अपने घर के नजदीक हरपाल सिंह लोधी के खेत में अपनी 4 बेटियों को घर के पास बने कुएं में फेंक दिया. इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली. बेटियों की उम्र 7, 5, 3 साल और 5 माह बताई जा रही है.''महिला का पति चंद्रभान लोधी मजदूरी के लिए गांव से बाहर गया था. घर पर महिला की सास और ननद थी, जो घटना के वक्त सो रही थी. घटना की जानकारी मृतिका के परिवार और ग्रामीणों को आज गुरुवार सुबह मिली. गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की. ग्रामीणों की मदद से चारों बेटियों के शव निकाले गए. बताया जा रहा है कि महिला का पति घर नहीं आता था इससे महिला परेशान रहती थी. आशंका है कि इसी वजह से उसने यह खतरनाक कदम उठाया होगा
क्या कहना है पुलिस का
सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि, ''केसली थाना अंतर्गत खमरिया गांव में यह घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला सविता बाई पति चंद्रावन लोधी ने आत्महत्या कर ली. पास के ही कुएं से उसकी बेटियां मृत अवस्था में मिली हैं. पुलिस ने पांचों के शव बरामद कर लिए हैं और पंचनामा कार्यवाही करके पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. अभी तक घटना का कारण सामने नहीं आया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है और पूछताछ कर रही है. महिला के मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य कारणों की जांच की जा रही है.''

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश