इंदौर बायपास पर भीषण टक्कर: खड़े ट्रक में घुसा केले से लदा आयशर
इंदौर। शहर के बायपास पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार तड़के बिचौली हप्सी ब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसे में केले से भरे आयशर वाहन के चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार आयशर वाहन सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आयशर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में जा धंसा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। आयशर का अगला हिस्सा बुरी तरह ट्रक में फंस गया था, जिससे चालक और क्लीनर केबिन के भीतर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से केबिन को काटकर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया।
मृतकों की पहचान बड़वानी निवासी चालक रमेश उर्फ राजेश (पिता फूलचंद गोयल) और धार निवासी क्लीनर राजू उर्फ राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में सड़क किनारे खड़े ट्रक की गलत पार्किंग को हादसे का मुख्य कारण माना है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
इंदौर बायपास पर पिछले कुछ समय से निर्माण कार्यों के कारण ट्रैफिक डायवर्जन चल रहा है, जो आए दिन खतरनाक साबित हो रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले महज चार माह में इस बायपास पर आठ से ज्यादा बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें 10 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। बायपास पर सर्विस रोड और ब्रिज निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों के अभाव ने आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। पुलिस प्रशासन अब निर्माण एजेंसियों और भारी वाहनों की पार्किंग को लेकर सख्ती बरतने की बात कह रहा है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश