NH 146 पर ट्रक के ब्रेक लगाते ही लोडिंग ऑटो में पीछे से भिड़ी कार, 3 वाहन टकराकर हुए छतिग्रस्त
-नेशनल हाइवे 146 पर तेज़ रफ़्तार वाहन बन रहे हैं दुर्घटना का कारण
अदनान खान सांची रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नेशनल हाइवे 146 के अंतर्गत काछी कान्हाखेड़ा के पास शनिवार को सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक, टाइल्स से भरा लोडिंग ऑटो और एक कार आपस में टकरा गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ऑटो में रखी टाइल्स भी टूट गईं। जानकारी के अनुसार भोपाल की ओर से विदिशा की तरफ जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके पीछे आ रहा टाइल्स से भरा लोडिंग ऑटो ट्रक से टकरा गया। वहीं ऑटो के पीछे चल रही कार भी अचानक ब्रेक लगने से ऑटो में पीछे से जा घुसी। कार एक महिला चला रही थी, टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही सांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तेज़ रफ़्तार के चलते हो रहे हैं हादसे, यातायात विभाग नही करता कार्रवाई---भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 और नेशनल हाइवे 146 पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बसें और अन्य छोटे बड़े वाहन नियम विरुद्ध दौड़ रही हैं। जिनका आरटीओ द्वारा कभी भी फिटनेस या परमिट चेक नहीं किया जाता है। इन यात्री बसों के संचालकों द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रायसेन आरटीओ प्रतिदिन सलामतपुर, दीवानगंज, त्रिमूर्ति चौराहा, सांची आदि जगहों पर चेकिंग कर रहे हैं। लेकिन उनको ये तेज़ रफ़्तार वाहन, लंबी दूरी की बसें और भोपाल विदिशा जाने वाली यात्री बसें नज़र नही आ रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि अगर शीघ्र ही ऐसी वाहनों पर कार्रवाई नही की गई तो इस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं होती रहेंगी।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि इन बसों और कमर्शियल वाहनों पर नियंत्रण किया जाए। अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 और एनएच 146 पर तेज़ रफ़्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। शासन प्रशासन को इस और ध्यान देकर ऐसे वाहनो पर चालानी कार्रवाई करना चाहिए।
कैलाश गोस्वामी, समाजसेवी रातातलाई।
नेशनल हाइवे 146 पर शनिवार को हुई घटना में एक ट्रक, टाइल्स से भरा लोडिंग ऑटो और एक कार आपस में टकरा गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ऑटो में रखी टाइल्स टूट गईं। विभाग को तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई करना चाहिये।
वहीद खान, वरिष्ठ पत्रकार भोपाल।

कॉलेजों में खाली सीटों के चलते बदलाव, अब बिना मैथ्स इंजीनियरिंग में दाखिला संभव
‘मामला इतना आसान नहीं’: दिल्ली CM अटैक केस में हाईकोर्ट ने जताई गंभीरता
फिल्म की सफलता पर सारा अर्जुन का आभार, महाकाल मंदिर में टेकी माथा
मेरठ के व्यापारियों का दर्द: मेहनत की कमाई पर चला रहे खुद बुलडोज़र
फर्जी वोटों पर गिरी गाज, 4.96 लाख नाम हटे, मेरठ में बदली वोटर लिस्ट
कर्नल Shrikant Purohit होंगे ब्रिगेडियर, पदोन्नति को मंजूरी
इबादत का सम्मान: भारतीय सेना ने नमाज के दौरान रोका ऑपरेशन