सहकारी संस्था सांची में इफको-एमसी ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर बांटे सहायक उपकरण
-185 मरीज़ों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं का निशुल्क वितरण
अदनान खान सांची रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रविवार को कृषक सेवा सहकारी संस्था मर्यादित सांची में इफको-एमसी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही आसपास क्षेत्र से काफी अधिक संख्या में मरीज ईलाज कराने के उद्देश्य से पहुंचे। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 185 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हेल्पेज इंडिया एवं इफको-एमसी द्वारा आयोजित शिविर में खून की जांच, ब्लडशुगर एवं ब्लड ग्रुप की जांच की गई। एवं निःशुल्क दवाइंयों का भी वितरण किया गया। साथ ही बुजुर्ग लोगों को स्टिक, वॉकर भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. रवि श्रीवास्तव हड्डीरोग विशेषज्ञ, डॉ. पंकज कुमार जनरल फिजिशियन, डॉ. जयश्री मिश्रा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ चंद्रमोहन मिश्रा छाती रोग विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य परीक्षण किया साथ ही हेल्पज इंडिया से दीप्ति जोशी, विवेक यादव, नरेंद्र सिंह व इफको एम.सी. से टीएमई ओमप्रकाश मेवाड़ा व एमडीए दीपक चंद्रवंशी, ब्रजेश कुमार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, इमरान जाफरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक, कृषक सेवा सहकारी समिति मर्यादित सांची के प्रबंधक नरेश राजपूत एवं समस्त स्टाफ और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एंटी इनकंबेंसी के डर से बदली रणनीति? 15 साल बाद वाम मोर्चा की शैली में दिखीं ममता बनर्जी की राजनीति
सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
सेहत के लिए बेस्ट पानी कौन सा—मटका, तांबा या फ्रिज?
हद पार: डिलीवरी कर्मी को पीटा, सिलेंडर लेकर फरार बदमाश
‘किसिंग डिजीज’ का सच: कैसे फैलती है और कितना खतरनाक है?
क्या काजल से आंखें बड़ी होती हैं? मिथक या हकीकत
वोटर लिस्ट में भारी बदलाव: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, नेट 5.2 करोड़ की गिरावट