गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाए जाने को लेकर किसान जागृति संगठन ने सीएम के नाम दिया ज्ञापन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
किसान जागृति संगठन ने जिले में परेशान हो रहे किसानों की समस्याओं को लेकर अपर कलेक्टर रायसेन मनोज उपाध्यय के माध्यम से मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन दिय है। संगठन ने कहा कि रायसेन जिला गेहूं उत्पादन जिला है जिसमें कई किसानों के गेहूं का पंजीयन नहीं हो पाया है। गेहूं पंजीयन में जो किसान पंजीयन से वंचित रह गए हैं उन किसानों की मांग को लेकर किसान जागृति संगठन ने अपने मांग पत्र में कहा कि पंजीयन अवधि में सर्वर बंद रहा, सर्वर डाउन रहा, सर्वर धीमा चला, होली, पंचमी, तीज त्यौंहार और कई शासकीय अवकाश होने के कारण सैंकड़ों किसान गेहूं पंजीयन करने में वंचित रह गए। किसान जागृति संगठन ने शासन से मांग की है एक सप्ताह के लिए गेहूं पंजीयन साइट खोली जाए, जिससे पंजीयन से वंचित किसानों का पंजीयन हो सके, किसान जागृति संगठन ने सरकार से मांग की है कि गेहूं का समर्थन मूल्य खरीदी 2700 रुपये की जाए। पड़ोसी राज्य राजस्थान में भाजपा शासित सरकार समर्थन मूल्य में गेहूं 2725 में खरीद रही है। इस ज्ञापन कार्यक्रम में किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी, कार्यालय प्रभारी विजय चौकसे,जिला महासचिव रामस्वरूप राठौर, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत सांची, दशरथ पटेल तहसील अध्यक्ष खरबई, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह राजपूत, बशीरुद्दीन, नारायण सिंह मीणा, लक्ष्मी नारायण बघेल, मलखान सिंह ठाकुर, नीलेश पटेल, दिलीप सिंह राजपूत, राजीव ठाकुर, अभिषेक ठाकुर सहित अन्य किसान मौजूद रहे ।

वोटर लिस्ट में भारी बदलाव: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, नेट 5.2 करोड़ की गिरावट
IPL में दिखा अनोखा नजारा, भाई के विकेट पर भाई का जश्न
रथ यात्रा डेट को लेकर विवाद, जगन्नाथ मंदिर प्रशासन और इस्कॉन आमने-सामने
डगआउट में फोन इस्तेमाल पर एक्शन, BCCI ने भेजा कारण बताओ नोटिस
दर्दनाक यमुना हादसा: एक और शव मिला, नाव दुर्घटना में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा
देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला