76 अखंड ज्योति प्रज्वलित कर मना रहे माता के चैत्र नवरात्र
-28 साल से निरंतर चल रहा है रामायण पाठ
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर चौराहा श्री शिव शक्ति हनुमान मंदिर त्रिमूर्ति चौराहा पर 76 अखंड ज्योति प्रज्वलित कर माता जी के चैत्र नवरात्रि का महाउत्सव सानंद मनाया जा रहा है जिसमें प्रति शनिवार कई हजारों लोग यहां से अपनी कामना पूर्ण कर पा रहे हैं। इस स्थान पर वर्ष 1998 से रामायण पाठ निरंतर जारी है। कई वर्षों से महाआरती एवं दिव्य दरबार लगता है। दरबार लगा रहे पंडित हेमंत भार्गव बिट्टू महाराज द्वारा बताया गया कि यहां पर कई प्रकार की समस्या का समाधान हो जाता हैं। जैसे पुत्र प्राप्ति ओर शराब छोड़ने में सहायता एवं कई दुर्लभ कार्यों की पूर्ति 5 शनिवार की आरती करने से पूरी होती हैं। शनिवार को महाआरती ठीक 7 बजे शाम से प्रारंभ होती हैं।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा: लुधियाना के 9 पर्यटकों की जान गई
बड़ी कार्रवाई: मुंबई एयरपोर्ट पर 37.74 करोड़ के गोल्ड के साथ 24 महिलाएं पकड़ी गईं
“इतिहास रचकर लौटा NASA Artemis I Mission, चंद्रमा की परिक्रमा के बाद सुरक्षित वापसी”
सोशल मीडिया फ्रेंडशिप का खतरनाक अंजाम: युवक के बहकावे में आकर युवती की तबीयत बिगड़ी
भीषण सड़क हादसा: बाइक भिड़ंत में तीन की जान गई, दो घायल
बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल