दीवानगंज में बड़ा हादसा टला: ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर गिरा, बिजली सप्लाई ठप
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जय गिरिराज गार्डन के पास सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया और इलाके की बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक मुंबई से मंडीदीप की ओर जा रहा था। ट्रक चालक रास्ता भटक जाने के कारण दीवानगंज के पास वाहन मोड़ने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से जा टकराया। हादसे के समय आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्काल सुधार कार्य शुरू किया गया। फिलहाल ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य जारी है और जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा: लुधियाना के 9 पर्यटकों की जान गई
बड़ी कार्रवाई: मुंबई एयरपोर्ट पर 37.74 करोड़ के गोल्ड के साथ 24 महिलाएं पकड़ी गईं
“इतिहास रचकर लौटा NASA Artemis I Mission, चंद्रमा की परिक्रमा के बाद सुरक्षित वापसी”
सोशल मीडिया फ्रेंडशिप का खतरनाक अंजाम: युवक के बहकावे में आकर युवती की तबीयत बिगड़ी
भीषण सड़क हादसा: बाइक भिड़ंत में तीन की जान गई, दो घायल
बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल