अकेली घर जा रही महिला के बाल पकड़कर छेड़छाड़, विरोध करने पर पत्थर से सिर फोड़ा
-सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया जांच में
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र अंतर्गत घर जा रही एक महिला को बदमाश ने अकेला पाकर बाल पकड़कर छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर युवक ने पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। जिससे महिला घायल होकर लहूलुहान हो गई। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी भूरी बाई पत्नी नंदकिशोर अहिरवार 30 वर्ष निवासी दीवानगंज जो वेलस्पन कंपनी में काम करती है। शाम के समय महिला भूरी बाई अपने घर जा रही थी। रास्ते में ख़िलान सिंह लोधी के घर के पास आरोपी रामबाबू लोधी छेड़छाड़ करने लगा और पुरानी बातों को लेकर गाली गलौच करने लगा और भूरी बाई ने जब इसका विरोध किया तो रामबाबू ने पत्थर उठाकर भूरी बाई के सिर में मार दिया। पत्थर के वार से महिला घायल होकर लहूलुहान हो गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया वहीं सलामतपुर पुलिस ने आरोपी रामबाबू लोधी निवासी जमुनिया गांव के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2), 351(3) बीएनएस 3(1)(द), 3(1)(घ),3(2)वीए एससीएसटी एक्ट की कार्रवाई कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इनका कहना है।
महिला के सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया। आरोपी रामबाबू के विरुद्ध मारपीट और एससीएसटी एक्ट के प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा: लुधियाना के 9 पर्यटकों की जान गई
बड़ी कार्रवाई: मुंबई एयरपोर्ट पर 37.74 करोड़ के गोल्ड के साथ 24 महिलाएं पकड़ी गईं
“इतिहास रचकर लौटा NASA Artemis I Mission, चंद्रमा की परिक्रमा के बाद सुरक्षित वापसी”
सोशल मीडिया फ्रेंडशिप का खतरनाक अंजाम: युवक के बहकावे में आकर युवती की तबीयत बिगड़ी
भीषण सड़क हादसा: बाइक भिड़ंत में तीन की जान गई, दो घायल
बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल