दीवानगंज सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, देर रात बाइक फिसलने से हुआ हादसा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर दीवानगंज क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसा हो गया। नाना ढाबा के आगे एक मोटरसाइकिल अचानक फिसलकर गिर गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सांची सिविल अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान सीताराम के रूप में हुई है, जो बैरसिया के पास स्थित ग्राम लहर का निवासी है। बताया जा रहा है कि वह अपनी ससुराल, दीवानगंज के पास देहरी जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा: लुधियाना के 9 पर्यटकों की जान गई
बड़ी कार्रवाई: मुंबई एयरपोर्ट पर 37.74 करोड़ के गोल्ड के साथ 24 महिलाएं पकड़ी गईं
“इतिहास रचकर लौटा NASA Artemis I Mission, चंद्रमा की परिक्रमा के बाद सुरक्षित वापसी”
सोशल मीडिया फ्रेंडशिप का खतरनाक अंजाम: युवक के बहकावे में आकर युवती की तबीयत बिगड़ी
भीषण सड़क हादसा: बाइक भिड़ंत में तीन की जान गई, दो घायल
बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल