दीवानगंज के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिजनों के पहुंचने के बाद जिला अस्पताल में हुआ PM
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले के दीवानगंज के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि ओझा निवासी इटावा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के पास मिले बैग और मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की थी।घटना के समय परिजन उत्तर प्रदेश में होने के कारण उन्हें रायसेन पहुंचने में समय लगा, जिसके चलते शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी रूम में सुरक्षित रखवाया गया था। बुधवार को परिजनों के पहुंचने के बाद जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।बताया जा रहा है कि रवि ओझा सिकंदराबाद (आंध्र प्रदेश) रेलवे स्टेशन पर स्टॉल लगाकर काम करता था और होली के त्योहार पर अपने घर आया हुआ था। छुट्टी समाप्त होने के बाद वह वापस सिकंदराबाद लौट रहा था, तभी दीवानगंज के पास अचानक ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, जिससे परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल दीवानगंज पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार