CAG रिपोर्ट को लेकर गरमाएगी दिल्ली विधानसभा, आज अहम चर्चा
नई दिल्ली। विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार अहम दिन रहने वाला है। सदन में कैग की कई रिपोर्टों पर चर्चा के साथ बजट, विधेयकों और अनुदान मांगों पर भी विचार होगा। विधानसभा में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने हैं। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले विशेष उल्लेख के तहत सदस्य अपनी बात रखेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पेश भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की कई रिपोर्टों पर चर्चा होगी। इनमें दिल्ली जल बोर्ड की कार्यप्रणाली, बच्चों की देखभाल और सुरक्षा, राज्य वित्त और विश्वविद्यालयों से जुड़ी रिपोर्टें शामिल हैं। सदन में विभिन्न समितियों की रिपोर्टों को मंजूरी देने के प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। इनमें कार्य मंत्रणा समिति, लोक लेखा समिति और विशेषाधिकार समिति की रिपोर्टें शामिल हैं। इसके अलावा सोसायटी पंजीकरण (दिल्ली संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी चर्चा कर उसे पारित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। बजट सत्र के तहत 2026-27 के वार्षिक बजट पर चर्चा जारी रहेगी। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान मांगों पर विचार कर उन्हें पारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विनियोजन (संख्या-03) विधेयक, 2026 भी सदन में पेश करेंगी, जिस पर चर्चा के बाद पारित करने की प्रक्रिया होगी।
विपक्ष के माैजूद रहने की उम्मीद कम
विधानसभा सदन में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के रहने की उम्मीद कम है। सत्ता पक्ष पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर निरंतर हमलावर है, विपक्ष का निलंबित विधायकों के मुद्दे पर विरोध जारी है। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को सदन में आने की अपील भी की है।

चुनावी राज्यों में सियासी मुकाबला तेज, ममता बनर्जी से लेकर एमके स्टालिन और हिमंता सरमा तक की साख दांव पर
भारत-अमेरिका रिश्तों को नई मजबूती, विक्रम मिसरी और काश पटेल की अहम बैठक
मध्यप्रदेश आबकारी विभाग में फाइलों की होली! लाखों कागज़ जलाने पर उठे सवाल
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, कब आएगा 10वीं का रिजल्ट?
महिला आरक्षण बिल में अड़ंगा डालने की कोशिश, OBC आरक्षण को लेकर उलझा मामला
सोशल मीडिया पर घमासान: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने विवादित पोस्ट हटाई
मात्र 2500 रुपये प्रति वर्गफीट में प्लॉट, वरुण नगर योजना बनी चर्चा का विषय
यूट्यूबर के परिवार और पड़ोसियों में हिंसक झड़प, पुलिस जांच शुरू
GDP ग्रोथ 6.9% रहने का अनुमान, अर्थव्यवस्था में स्थिरता के संकेत