भरपूर स्टॉक के बावजूद हड़कंप, पंपों और गैस एजेंसियों पर भीड़
भोपाल। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंपो पर तीन दिनों से लगतार भीड़ देखने को मिल रही है. कई शहरों में लोग सुबह 5 बजे से गाड़ियों के साथ लाइन में लगते नजर आ रहे हैं. लोगों की भीड़ का सिलसिला देर रात तक चलता रहता है. हालंकि, प्रशासन और सरकार ने इस पर साफ कहा दिया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल से संबंधित कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।
पेट्रोल खपत 25 प्रतिशत तक बढ़ी
एमपी पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अनुसार, अफवाहों के चलते ईंधन की खपत में तेजी आई है. भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भीड़ कम देखने को मिल रही है, लेकिन खपत करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ गई है. लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल अपने वाहनों में भरवा रहे हैं, जिससे दबाव बढ़ता जा रहा है।
इंदौर में टीमें हुई तैनात
इंदौर और उज्जैन में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक रखा हुआ है. शहर के एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में ईधन भरा जा रहा है. ये सभी टैंकर पंपों तक पहुंच रहे हैं. इस पर प्रशासन का दवा है कि डिपो में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है।
अफवाह का असर छोटे शहरों में ज्यादा
अफवाहों का सबसे ज्यादा असर छोटे जिलों और शहरों में देखने को मिल रहा है. यहां किसान फसल कटाई को देखते हुए बड़ी संख्या में डीजल लेने पहुंच रहा है. रीवा में अफवाह के बाद से ही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन की कमी नहीं है. प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चैतावनी भी दी है।
गैस सिलेंडर के लिए भी लगी लंबी लाइनें
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी शहरों में गैस एजेंसियाें पर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. कई जगहों पर बुकिंग के बाद 6 से 8 दिनों में सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है, जिससे लोगों के बीच चिंता बनी हुई है।

भारत-अमेरिका रिश्तों को नई मजबूती, विक्रम मिसरी और काश पटेल की अहम बैठक
मध्यप्रदेश आबकारी विभाग में फाइलों की होली! लाखों कागज़ जलाने पर उठे सवाल
महिला आरक्षण बिल में अड़ंगा डालने की कोशिश, OBC आरक्षण को लेकर उलझा मामला
सोशल मीडिया पर घमासान: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने विवादित पोस्ट हटाई
मात्र 2500 रुपये प्रति वर्गफीट में प्लॉट, वरुण नगर योजना बनी चर्चा का विषय
यूट्यूबर के परिवार और पड़ोसियों में हिंसक झड़प, पुलिस जांच शुरू
सीमा पर राहत: BSF ने बॉर्डर पार फंसे परिवारों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी
अस्पताल से लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में गई जान
बंपर वोटिंग के बीच बढ़ा मतदान प्रतिशत, सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने किया बड़ा खुलासा