जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, पीएम को चिट्ठी; शिवराज निवास के बाहर अनशन की चेतावनी
भोपाल। मध्यप्रदेश में गेहूं खरीद को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर अव्यवस्थाओं का आरोप लगा रही है। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। पत्र में उन्होंने कहा है कि यदि मंडियों में गेहूं भंडारण के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित निवास के सामने उपवास पर बैठ जाएंगे। उन्होंने लिखा है कि “मैं यह पत्र मध्यप्रदेश के लाखों अन्नदाताओं की गहरी पीड़ा और आक्रोश को आप तक पहुँचाने के लिए लिख रहा हूँ, जो आपकी ‘डबल इंजन’ सरकार की आपसी खींचतान और कुप्रबंधन के कारण खून के आँसू रोने को मजबूर हैं।” इस तरह उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर एक साथ निशाना साधा है।
शिवराज सिंह चौहान के घर के सामने उपवास पर बैठने की चेतावनी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में रबी विपणन वर्ष के तहत गेहूं खरीदी के बड़े-बड़े लक्ष्य तय किए गए हैं और सरकार इसकी तैयारियों के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्थिति इसके विपरीत है। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश के किसानों के साथ छलावा करार देते हुए कहा है कि बीजेपी लगातार अपने दावों और वादों से मुकर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान किसानों से जिस दर से गेहूं खरीदने का वादा किया, वो पूरा नहीं किया गया। किसानों को पहले समर्थन मूल्य के नाम पर ठगा गया और अब जो मूल्य तय है उस पर भी उपज खरीदने के लिए सरकार के पास बारदाने उपलब्ध नहीं हैं। जीतू पटवारी ने पीएम मोदी से मांग की है कि केंद्र और राज्य सरकार में समन्वय स्थापित कर मध्यप्रदेश की मंडियों में गेहूं के लिए बारदाने का पर्याप्त प्रबंध करवाएं। इसी के साथ उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांग न मानी जाने पर वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित निवास के सामने उपवास पर बैठेंगे।

बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
‘महावतार’ के लिए 18 महीने की लंबी तैयारी में जुटेंगे विक्की कौशल