राजेंद्र भारती की सदस्यता पर बवाल: आधी रात सचिवालय खुलने पर घिरी भाजपा
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा सचिवालय को लेकर सिसायत गर्मा गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. जीतू पटवारी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने के लिए देर रात विधानसभा सचिवालय खेला गया. उन्होंने ये भी कहा कि ये पूरी कार्रवाई भाजपा के इशारों पर की जा रही है.
अचानक विधानसभा सचिवालय पहुंचे जीतू पटवारी
दरअसल कांग्रे अध्यक्ष जीतू पटवारी रात में 10 बजे अचानक विधानसभा सचिवालय पहुंच गए. उनके यहां पहुंचने से हड़कंप मच गया. उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह विधानसभा के मुख्य सचिव के कमरे में जाते हुए नजर आते हैं. कमरे में मुख्य सचिव के सामने विधायक पीसी शर्मा पहले से ही बैठे हुए थे. जैसे ही इस कमरे में जीतू पटवारी पहुंचे तो उन्होंने विधानसभा के मुख्य सचिव से पूछा.
जीतू पटवारी ने पूछा सवाल
जीतू पटवारी पूछते हुए नजर आते है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक के पास तो कोर्ट का स्टे है और इस वक्त रात में विधानसभा सचिवालय खोलने का क्या औचित्य है? उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है.
कांग्रेस का दावा है कि
जीतू पटवारी ने कहा कि विधानसभा सचिवालय एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है, लेकिन जिस तरह से रात में काम किया गया, वह पूरी तरह अस्वीकार्य है. कांग्रेस ने इसे राजनीतिक गुंडागर्दी और सत्ता का दुरुपयोग बताया है.कांग्रेस का दावा है कि विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने की कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। पार्टी ने साफ किया है कि इस मुद्दे पर वह पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी. सबसे हैरानी की बात तो ये है कि अभी तक इस मुद्दे पर भाजपा की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आ रहा है.

कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बढ़ी सियासी तपिश: बीजेपी की नई टीम का काउंटडाउन शुरू, युवा जोश और अनुभव का दिखेगा संगम
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह