अदनान खान सलामतपुर रायसेन।। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन जिले के ग्राम भगवंतपुर (पंचायत शाहपुर) में शुक्रवार को 28.26 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का विधिवत लोकार्पण सांची विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह केंद्र क्षेत्र में बाल विकास और पोषण को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र की सुविधाओं का अवलोकन कर बच्चों और माताओं के लिए उपलब्ध सेवाओं की सराहना की। केंद्र के शुरू होने से स्थानीय परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28