सृजन कार्यक्रम से किशोर-किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ा है- डीआईजी कपूर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शुक्रवार को थाना सलामतपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में मध्य प्रदेश सामुदायिक पुलिस योजना के अंतर्गत वेलस्पन कंपनी द्वारा किशोर क्षमता वर्धन एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया था। उक्त प्रशिक्षण के उपरांत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डीआईजी विनीत कपूर, अक्षय मंडलम यूके, मनीषा बलिया रिसर्चर सृजन पुलिस विभाग,वेलस्पन फाउंडेशन सीएसआर मैनेजर हरेंद्र सिकरवार, निवसीड बचपन से राजीव भार्गव, दीप्ति दीवान, सुनील गांवड़े, रिंकू दुबे, ओमप्रकाश रैकवार, शिवम शर्मा, पूजा कुशवाहा, अंजू पाल, मुस्कान खान, नेहा मेहरा, विनीता लोधी थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी एवं सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत उपस्थित रहे। बच्चों से अपना परिचय जाना एवं ट्रेनिंग के बारे में पूछा गया एवं बालिकाओं को अक्षय मंडलम यूके द्वारा कुछ सेल्फ डिफेंस एवं ताइक्वांडो के बारे में बारीकियां बताई गई वेलस्पन कंपनी एवं बचपन संस्था द्वारा पुलिस विभाग से मिलकर बालिकाओं एवं बालकों को ट्रेनिंग दी जा रही थी। जिससे उनको मार्शल आर्ट ताइक्वांडो इनडोर आउटडोर एक्टिविटी साइबर फ्रॉड एवं पुलिस थाना भ्रमण कराकर जानकारी दी गई थी।बालिकाओं एवं बालकों द्वारा मार्शल आर्ट ताइक्वांडो की प्रस्तुति दी गई थी।
विनीत कपूर के मार्गदर्शन में 22 जिलों में इस वक्त सृजन कार्यक्रम हुए संचालित--कार्यक्रम में कई किशोर-किशोरियों ने सहभागिता की गई, जिनके साथ परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने दिए गए प्रशिक्षण मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त इनडोर क्लास में लिए गए सत्रों पर आधारित अभिनव किया। बच्चों ने अपने उद्बोधन के दौरान सृजन कार्यक्रम से जोड़े जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है। अतिथियों द्वारा बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया गया। डीआईजी विनीत कपूर द्वारा सृजन कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने तथा समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए आयोजकों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कम समय में बच्चों के अन्दर हुए सकारात्मक बदलाव की प्रशंसा की। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने विस्तार पूर्वक कार्यक्रम पर प्रकाश डाला तथा बच्चों के अभिभावकों की प्रशंसा की जिन्होंने विशेष कर बालिकाओं के अभिभावकों को धन्यवाद दिया।

आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा