14 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी देंगे एक्सप्रेसवे की सौगात
नई दिल्ली:दिल्ली से देहरादून का सफर अब पूरी तरह बदलने वाला है.बहुप्रतीक्षित दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही यात्रा का समय 5-6 घंटे से घटकर सिर्फ 2.5 से 3 घंटे रह जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
ग्रीन कॉरिडोर बना सबसे बड़ी खासियत
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसका 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ग्रीन कॉरिडोर है, जिसे एशिया का सबसे लंबा माना जा रहा है. यह हिस्सा खासतौर पर राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में बनाया गया है ताकि वन्यजीवों को कोई परेशानी न हो. सड़क को ऊंचा बनाकर नीचे से जानवरों के आने-जाने का रास्ता खुला रखा गया है, जिससे पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन बनाया गया है.
आधुनिक सुविधाओं से लैस एक्सप्रेसवे
करीब 210 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा और इसमें हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था भी दी गई है. यहां स्पीड मॉनिटरिंग कैमरे, मोबाइल टावर और कंट्रोल सिस्टम लगाए गए हैं, जो तेज रफ्तार पर नजर रखेंगे. कारों के लिए 100 किमी प्रति घंटे और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड तय की गई है, जिससे सफर सुरक्षित और सुगम रहेगा.

AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी