MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
इंदौर। इंदौर के पॉश इलाके में स्थित 300 करोड़ रुपए की बेशकीमती जमीन पर कब्जे के प्रयास के मामले में पुलिस ने शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ धोखाधड़ी और जमीन हड़पने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया है. जक मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) की टीम मालवा स्टैलियंस के मालिक भी हैं. अब इस मामले में एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ नया बयान सामने आया है।
इंदौर विकास प्राधिकरण दी थी जमीन-रेमन कक्कड़
अभिनेत्री रेमन कक्कड़ ने कहा, “हमारी एक जमीन है जो करीब 6.84 हेक्टेयर की है. हमने उसमें से करीब सवा एकड़ जमीन इंदौर विकास प्राधिकरण को सड़क के विकास के लिए दी थी. 3 तारीख को मुझे फोन आया कि हमारी जमीन पर कब्जा हो रहा है और जब मैं वहां पहुंची तो वहां खंभे लगे हुए थे, फिर पुलिस वहां आई और उन्होंने मुझे थाने में FIR दर्ज कराने के लिए कहा।’
पति से पहले ही हो चुकी थी बात-रेमन कक्कड़
उन्होंने आगे कहा कि ‘सूरज रजक की पहले मेरे पति से चर्चा हुई थी और वो हमारे घर भी आए थे, वो वहां वाइन शॉप बनाना चाहते थे लेकिन मेरे परिवार ने उन्हें जमीन किराए पर देने से मना कर दिया. लसुड़िया थाने में FIR दर्ज हो चुकी है. हमने इंदौर विकास प्राधिकरण को अपनी जमीन सिर्फ सड़क के चौड़ीकरण के लिए दी है और अगर उसके अलावा वहां कुछ भी हो रहा है, तो वो हमें स्वीकार्य नहीं है।”
पहली शिकायत में नहीं हुआ था केस दर्ज
सूरज रजक पर आरोप है कि उसने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया. इंदौर पुलिस ने बीएनएस की धारा 329(3) के तहत केस दर्ज किया है. अभिनेत्री ने इस बारे में पहले पुलिस से शिकायत की गई थी, जिसे दर्ज नहीं किया गया था. बाद में मुख्य सचिव से इस बारे में शिकायत किया गया, तब FIR दर्ज की गई।

राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला