वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना सही उपाय नहीं: विशेषज्ञ
नई दिल्ली। कुछ लोग बार-बार भूख लगने की आदत के कारण दिनभर कुछ न कुछ खाते रहते हैं, जिससे वजन लगातार बढ़ता जाता है। मोटापे के कारण शरीर मधुमेह, रक्तचाप और कमजोरी जैसी समस्याओं का शिकार हो जाता है। ऐसे में सही खान-पान और संतुलित आहार अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना सही उपाय नहीं है, बल्कि सही और पोषक भोजन का चयन करना अधिक प्रभावी होता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर सलाद इस दिशा में एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है, जो भूख को नियंत्रित करने के साथ-साथ शरीर को आवश्यक पोषण भी प्रदान करती है। सुबह के नाश्ते में फलों की सलाद एक अच्छा विकल्प मानी जाती है। पपीता, तरबूज और खरबूज जैसे फलों को शामिल करके हल्की और पोषक सलाद तैयार की जा सकती है।
एक ही प्रकार के गुणों वाले फलों को मिलाकर सेवन करना बेहतर माना जाता है। इसके साथ अंजीर और विभिन्न सीड्स को भी शामिल किया जा सकता है, जिससे स्वाद बढ़ने के साथ-साथ शरीर को अतिरिक्त पोषण मिलता है। इस प्रकार की सलाद शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में भी मदद करती है। यदि सुबह फल खाना पसंद न हो तो हाई प्रोटीन सलाद का विकल्प चुना जा सकता है। इसके लिए अंकुरित दाल या चने के साथ टमाटर, प्याज और नींबू मिलाकर सलाद तैयार की जा सकती है। इससे शरीर को प्रोटीन और ऊर्जा दोनों प्राप्त होती हैं। हालांकि ध्यान रखना चाहिए कि अंकुरित दाल या चने को कच्चा खाने के बजाय हल्का उबाल लेना चाहिए, क्योंकि कच्चे रूप में सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दोपहर के भोजन से पहले खीरा, टमाटर, चुकंदर और गाजर की सलाद का सेवन करना लाभकारी होता है।
यह सलाद फाइबर और विटामिन से भरपूर होती है, जो न केवल भूख को नियंत्रित करती है बल्कि शरीर को आवश्यक पोषण भी प्रदान करती है। इसे भोजन से लगभग आधा घंटा पहले लेने से पाचन बेहतर होता है और भोजन की मात्रा भी संतुलित रहती है। रात के समय हल्के भोजन के रूप में ग्रीन सलाद का सेवन किया जा सकता है। इसमें शिमला मिर्च, पालक और उबले हुए चने शामिल किए जा सकते हैं। पालक और अन्य हरी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर और हल्का उबालकर ही सेवन करना चाहिए।

क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां