बेरखेड़ी चौराहे पर खोहा सरपंच ने किया प्याऊ का शुभारंभ
-जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन
-सरपंच सचिव सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
काफी समय से भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के बेरखेड़ी चौराहे क्षेत्र में ठंडे पानी के लिए प्याऊ की कमी लोगों को खल रही थी। जबकि यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री बसें, चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल से सैंकड़ों लोग निकलते हैं। जिन्हें इस भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। और तो और बुधवार को हाट बाजार के दिन भी लगभग चालीस से पचास गांवों से ग्रामीण सब्ज़ी लेने कस्बे में आते हैं। उन लोगों को भी पीने का ठंडा पानी आसानी के साथ नही मिलता है। इसकी जानकारी जैसे ही खोहा पंचायत के सरपंच कालूराम मीणा को मिली तो उन्होंने तत्काल सांची जनपद अध्यक्ष सहित सीईओ को इस समस्या से अवगत कराया। और शुक्रवार को बेरखेड़ी चौराहे पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शेड लगवाकर ठंडे पानी के लिए मटके रखवाए ताकि इस भीषण गर्मी में यात्रियों, राहगीरों व आसपास गांवों से आए ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान ना होना पड़े और आसानी के साथ पानी मिल जाए। प्याऊ के शुभारंभ के दौरान खोहा ग्राम पंचायत सरपंच कालूराम मीणा, सचिव राजाराम जाटव और रोजगार सहायक संजीव मीणा मौजूद रहे।
गर्मी के मौसम में आसानी से मिलने लगा पीने का ठंडा पानी--वहीं जब शुक्रवार को विदिशा से परिवार के साथ भोपाल जा रहे मोहित रघुवंशी को प्यास लगी तो वह बेरखेड़ी चौराहे के प्याऊ पर रुके और ठंडा पानी पीकर खोहा पंचायत की काफी सराहना की और कहा कि भोपाल विदिशा हाइवे के बेरखेड़ी चौराहे पर रास्ते में कहीं भी ठंडे पीने के पानी का प्याऊ नही है। जिसकी वजह से राहगीरों को इस भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा था। अब यहां पर प्याऊ बन गया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। सरपंच कालूराम मीणा ने बताया कि उन्होंने प्याऊ लगाने के साथ ही जानवरों के लिए भी सीमेंट के टब पानी भरवाकर रखवाए हैं। ताकि जानवरों को भी गर्मी के मौसम में आसानी के साथ पीने का पानी मिल जाए।

क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां