खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: बिस्तर के अंदर छिपाई गई डांसर की लाश, बदबू से खुला राज
Crime News: मध्य प्रदेश के सागर ज़िले के खुरई इलाके से ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका के रख दिया. यहां पर एक 45 वर्षीय महिला डांसर ममता अहिरवार का शव उसके अपने ही घर में डबल बेड के अंदर मिला, ये शव पूरी तरीके से सड़ चुका था. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल हैं. आइए जानते है कि क्या है पूरा मामला.
खुरई देहात का है मामला
दरअसल खुरई देहात थाना क्षेत्र के सहोदरा राय वार्ड की रहने वाली महिला डांसर ममता अहिरवाल एक डांसर थीं. ममता अहिरवार अपने पति की मौत के बाद शादियों या अन्य उत्सवों डांस करके अपना गुजारा करती थी. ममता के दोनों बच्चे जब कई दिनों बाद खुरई स्थित अपने घर लौटे तो घर में वो मां को खोजते रहे लेकिन बच्चों को मां कहीं नहीं मिली.
कमरे सी अजीब सी बदबू
हालांकि उनके कमरे से आ रही एक अजीब सी बदबू महसूस होने पर वे घबरा गए. पड़ोसियों की मदद से ममता की तलाश करने पर, उसका सड़ता हुआ शव कमरे में रखे डबल बेड के अंदर छिपा हुआ मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
हत्या की आशंका
ऐसी आशंका है कि हत्या करने के बाद ममता के शव को बिस्तर के अंदर छिपा दिया गया था. ममता के बच्चों के अनुसार उस समय वे दोनों गंजबासौदा में थे. उन्होंने आखिरी बार 5 अप्रैल की शाम को अपनी मां से बात की थी. जब उन्होंने बताया था कि वे बीना रिफाइनरी के पास एक कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं. इसके बाद उनका फोन बंद हो गया.

Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार