सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
देहरादून: कुछ दिन पहले हल्द्वानी में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के सामने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने अपने संबोधन में 'नेता और तांत्रिक' का जिक्र किया था. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता और तांत्रिक के बीच का अंतर समझने की बात कही थी. उनके इस बयान के बाद उत्तराखंड में चर्चा तेज हो गई थी कि आखिर कांग्रेस में ये तांत्रिक कौन है. लोग दबी जुबान में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की ओर इस इशारे को मान रहे थे.
अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से सबसे सीनियर लीडर हरीश रावत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने सेशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट लिखी है. पोस्ट की शुरुआत...वाह, am I - #Tantrik...!! से की गई है. इसके बाद हरीश रावत ने लिखा-
क्या भला कहा कि गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि "मेरे बिना कांग्रेस नहीं चलेगी"। क्या मैंने कभी ऐसा कहा?
मैं तांत्रिक हूं। 1968 में देश के सभी दिग्गज आदरणीय इंदिरा गांधी जी के विरुद्ध हो गए थे। सिंडिकेट-इंडिकेट का संघर्ष था। लखनऊ विश्वविद्यालय में उन्हें आमंत्रित किया। श्री राज नारायण जी और तत्कालीन मुख्यमंत्री टी.एम. सिंह आदि के प्रबल विरोध के बावजूद लखनऊ विश्वविद्यालय में उनकी सभा करवाई। सबके मन को जीतकर वह दिल्ली चली गई। उन्होंने इतिहास बनाया और मैं युवक कांग्रेस का कार्यकर्ता बन गया। वर्ष 1977 में हमारे जिलों में कांग्रेस लगभग खाली हो गई। मैं, इंदिरा भक्त कांग्रेसजनों और युवा कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस का झंडा थामकर खड़ा रहा। सन् 1990 के बाद पहाड़ों में कांग्रेस संकट में आई। कई सूरमा दाएं-बाएं हो गए। राज्य आंदोलन के फलस्वरूप कांग्रेस को खलनायक चित्रित करने लगे। यहां तक कि सन् 1996 में लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे थे, तब भी मैं साथियों के साथ कांग्रेस का झंडा थामे खड़ा रहा।
आज के कालखंड में भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के खिलाफ झंडा थामे खड़ा हूं। केंद्र सरकार का दंश झेला और झेल रहा हूं। मगर कांग्रेस और उत्तराखंडियत का झंडा थामे अटल खड़ा हूं। मैं हारा, मगर हार के बाद न कांग्रेस छोड़ी, न क्षेत्र छोड़ा। यदि अल्मोड़ा संसदीय सीट आरक्षित नहीं होती, हारता-जीतता मगर वहीं से लड़ता।
हरिद्वार ने मुझे अपनाया, तो मैं अभी पूरी शक्ति और समर्पण के साथ हरिद्वार के भाई-बहनों के साथ हूं। मैंने हर चुनाव में सीट नहीं बदली है। कार्यकर्ताओं के साथ हार में भी खड़ा रहा हूं। यही कारण है कि जिन विधानसभा सीटों में मैं हारा, दूसरे चुनाव में कांग्रेस जीती है।
शायद इसलिए मैं तांत्रिक हूं, शायद इसीलिए मैं घमंडी हूं और गलतफहमी का शिकार हूं। तंत्र का सहारा लिए अब भी खड़ा हूं। मगर यह तंत्र कार्यकर्ताओं और उत्तराखंडियत पर विश्वास रखने वाले भाई-बहनों का है।
कांग्रेस लीडर रणजीत रावत भी हरीश रावत पर लगा चुके तंत्र मंत्र का आरोप: दरअसल हरीश रावत के सीएम रहने के दौरान उनके सबसे पावरफुल साथी रहे रामनगर से कांग्रेस के नेता रणजीत रावत ने उनसे मनमुटाव के बाद एक बार आरोप लगाया था कि हरीश रावत चुनाव जीतने के लिए तंत्र मंत्र का सहारा लेते हैं.
प्रकाश जोशी ने तांत्रिक विवाद छेड़ा: इसके बाद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने तांत्रिक वाली बात छेड़ी तो हरीश रावत ने इसका जवाब दे दिया है. कांग्रेस के अंदर इस समय जो अंदरूनी राजनीति चल रही है, आने वाले दिनों में इसमें बयानबाजी और बढ़ेगी ये तय है.

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?