मुंबई इंडियंस में हलचल, हार्दिक पांड्या का ड्रेसिंग रूम में सख्त अंदाज
आईपीएल 2026 में लगातार तीन हार के बाद मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आया। हार्दिक पांड्या, जो टीम के कप्तान हैं, बेहद गंभीर और निराश दिखे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मिली 18 रन की हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं। इस मैच में मुंबई इंडियंस कभी भी लक्ष्य का पीछा करते हुए नियंत्रण में नहीं दिखी।
हार्दिक का साफ संदेश: 'या साथ लड़ो, या अलग सोचो'
मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में हार्दिक पांड्या ने पूरी टीम को संबोधित करते हुए साफ शब्दों में कहा कि अब टीम के पास सिर्फ दो विकल्प बचे हैं। उन्होंने कहा, 'एमजे (माहेला जयवर्धने) ने जो कहा, उसी को आगे बढ़ाते हुए मैं कहूंगा कि हमारे पास दो ही विकल्प हैं। या तो हम अपने-अपने कमरों में जाएं, खुद को एकाग्र करें और अकेले सोचें। मुझे पता है हारना मुश्किल होता है, लेकिन दूसरा यह है कि हमें सीखना होगा… गायब नहीं होना है। यह हमेशा जीतना और सीखना है, हारना नहीं।' उन्होंने आगे टीम को एकजुट रहने की सलाह दी, 'जब हम होटल वापस जाएं, तो साथ में खाना खाएं। क्रिकेट की बात करें, कुछ और बात करें, लेकिन मिलकर इसका हल निकालें।'
आरसीबी के खिलाफ क्यों हारी मुंबई?
इस मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियों की बदौलत टीम ने 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए यह लक्ष्य काफी बड़ा साबित हुआ और टीम 222/5 तक ही पहुंच सकी। हालांकि, शेरफेन ने 31 गेंदों में 71 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी।
गेंदबाजी पर उठे सवाल
मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी यूनिट पर भी चिंता जताई और माना कि टीम ने जरूरत से ज्यादा रन दिए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने बहुत ज्यादा रन दे दिए। 241 का लक्ष्य हमेशा मुश्किल रहने वाला था। पिछले कुछ मैचों में हम खेल को कंट्रोल करने के बजाय उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हमें खुद को देखना होगा, समझना होगा कि हम क्या बेहतर कर सकते हैं और कैसे वह लय हासिल कर सकते हैं जिसकी हमें जरूरत है।'
रणनीति में बदलाव के संकेत
हार्दिक ने साफ संकेत दिए कि टीम की रणनीति में बदलाव हो सकता है। उन्होंने कहा, 'अब बहुत सारी चीजों पर दोबारा सोचने की जरूरत है। यह तरीका काम नहीं कर रहा। हमें देखना होगा कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में और क्या विकल्प हो सकते हैं।' साथ ही उन्होंने यह भी माना कि टीम को हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हार्दिक ने कहा, 'हमें क्रिकेट खेलना है, अच्छी बल्लेबाजी करनी है और अच्छी गेंदबाजी करनी है।'
आगे की राह आसान नहीं
मुंबई इंडियंस के लिए आगे का सफर आसान नहीं रहने वाला है। लगातार हार के बाद टीम को जल्दी ही वापसी करनी होगी, वरना प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है। हार्दिक पांड्या का यह संदेश साफ है- अब टीम को एकजुट होकर ही आगे बढ़ना होगा। मुंबई का अगला मैच 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स से है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला